Breaking News
top of page

Golden Temple के बाहर सुखबीर बादल पर गो+ली चलाने वाले का नाम, बड़ा खुलासा

Writer: News Team LiveNews Team Live



अमृतसर:

श्री दरबार साहिब के बाहर धार्मिक सजा काट रहे सुखबीर सिंह बादल पर आज जानलेवा हमला हुआ। हालांकि इस हमले में गोली चली, लेकिन सुखबीर सिंह बादल बाल-बाल बच गए। 

गोली चलाने वाले का नाम नारायण सिंह चौड़ा बताया जा रहा है, जो गर्म ख्याली से भी जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने नारायण चौड़ा को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, नारायण सिंह कल भी श्री दरबार साहिब आया था और उसकी गतिविधियों पर पुलिस पहले से ही नजर रखे हुए थी। ADCP हरपाल सिंह ने बताया कि आज सुबह नारायण सिंह सबसे पहले दरबार साहिब आया जिसके बाद वह दरबार साहिब में माथा टेककर बाहर आ गया। पुलिसकर्मी पहले से ही उस पर नजर रख रहा था, जैसे ही उसने सुखबीर बादल पर गोली चलाने की कोशिश की, उसे दबोच लिया गया। 

ADCP  मुताबिक नारायण सिंह चौड़ा पहले से ही उग्रवादी संगठनों से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि गुरु घर का संगती रूप को लेकर यह अपराध किया गया है। पुलिस संगत को रोक नहीं सकती , क्योंकि संगत के रूप में कोई भी गुरु घर में आ सकता है और इसी के सहारे इस आयोजन को अंजाम देने का प्रयास किया गया है।

Comentários

Avaliado com 0 de 5 estrelas.
Ainda sem avaliações

Adicione uma avaliação

NEWS TEAM LIVE

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Vickey sirswal 8950062155 Sandeep Kumar 9872914246

Mandi Dabwali, Haryana, India

©2022-2024 by www.newsteamlive.in reserved all copyrights

bottom of page