Breaking News
top of page

पंजाब में इंटरनेट की पाबंदी को 24 घंटों के लिए बढ़ा दिया गया 20 मार्च 2023 की दोपहर 12 बजे तक बंद

Writer: News Team LiveNews Team Live

पंजाब में ऑपरेशन अमृतपाल के चलते कल पंजाब भर में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थीं। साथ ही बताया गया था कि इंटरनेट सेवाओं के साथ-साथ एस.एम.एस. और डोंगल की सेवाएं भी पूरे पंजाब में बंद रहेंगी। होम सेक्रेटरी पंजाब अनुराग वर्मा ने इस बात की जानकारी दी थी। साथ ही उन्होंने यह भी बता दिया था कि 19 मार्च 2023 की दोपहर 12 बजे तक इन सेवाओं को बंद रखा जाएगा लेकिन अब फिर से जानकारी मिली है कि इस इंटरनेट की पाबंदी को 24 घंटों के लिए बढ़ा दिया गया है। अभी इंटरनेट सेवाएं चालू नहीं की जाएंगी। अगले 24 घंटों तक इंटरनेट सहित एस.एम.एस. और डोंगल की सेवाएं बंद रहेंगी।

ताजा मिली जानकारी के अनुसार पंजाब भर में इंटरनेट सेवाएं कल दोपहर यानि 20 मार्च 2023 की दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगी। इतना ही एस.एम.एस. और डोंगल की सेवाएं भी कल दोपहर 12 बजे तक बंद कर दी गई हैं। अब अगले आदेशों में इस पाबंदी को फिर बढ़ा दिया जाएगा या इंटरनेट सेवाओं और एस.एम.एस. सेवाओं को चालू कर दिया जाएगा इसकी जानकारी हम आप तक समय-समय पर पहुंचाते रहेंगे।

Comentários

Avaliado com 0 de 5 estrelas.
Ainda sem avaliações

Adicione uma avaliação

NEWS TEAM LIVE

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Vickey sirswal 8950062155 Sandeep Kumar 9872914246

Mandi Dabwali, Haryana, India

©2022-2024 by www.newsteamlive.in reserved all copyrights

bottom of page