पंजाब डेस्क : उमस भरी गर्मी का सामना कर रहे पंजाब वासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। पंजाब में मानसून दस्तक देने जा रहा है जिसक बाद मौसम में बदलाव होगा और झमाझम बारिश देखने को मिलेगी।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब में कल मानसून दस्तक देने जा रहा है। इसके बाद कल यानि एक जुलाई से पंजाब सहित हरियाणा और चंडीगढ़ मौसम बदलेगा और 2 जुलाई से पंजाब में मानसून की बारिशें शुरू हो जाएंगी। मौसम विभाग द्वारा यैलो अलर्ट जारी कर दिया गया है और 2 से 5 जुलाई तक कई जिलों में भारी बारिश के आसार जताए गए हैं।