गुड़गांव, सोहना में माता-पिता के पैरों तले उस वक्त जमीन खिसक गई जब पेट दर्द की शिकायत पर परिजनों ने 15 साल की बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसने बेटे को जन्म दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि वह परिवार सहित सोहना शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहते हैं। पिता फल की रेहड़ी लगाते हैं जबकि मां बेलदारी का काम करती है। उनकी 15 साल की बेटी 1 अगस्त को बिना बताए घर से चली गई थी। 13 अक्टूबर को वापस लौट आई। अगले दिन यानि 14 अक्टूबर को उसे पेट दर्द की शिकायत से सोहना के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान उसने एक लड़के को जन्म दिया।इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद किशोरी की काउंसिलंग कराई गई तो सामने आया कि किशोरी की दोस्ती गांव अखनाका फिरोजपुर झिरका निवासी नितेश के साथ करीब डेढ़ साल पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह 1 अगस्त को नितेश के साथ ही गई थी। ऐसे में पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर युवती के अपहरण करने सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के दोरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।