हरियाणा के सिरसा जिले के नाथूसरी चौपटा में एक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। एसआईआर (SIR) फॉर्म भरने गए बीएलओ हरपाल सिंह के कपड़े फाड़ दिए गए और उनके साथ मारपीट की गई। उन्हें नाथूसरी चौपटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
जेबीटी शिक्षक और बीएलओ हरपाल सिंह ने बताया कि उनकी ड्यूटी चौपटा में एसआईआर फॉर्म भरने में लगी हुई है। शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे वे सहायक दीपक कुमार के साथ भट्ट रोड स्थित धर्मवीर सिंह के घर गए थे।
एक घर से मांगे थे एसआईआर के भरे हुए फार्म
हरपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने गांव के एक घर पर आवाज लगाई तो एक महिला बाहर आई। उन्होंने महिला से पहले दिए गए एसआईआर फॉर्म मांगे। महिला ने घर से खाली फॉर्म लाकर दिए। इस पर हरपाल सिंह ने महिला से उनके पति का मोबाइल नंबर मांगते हुए कहा कि ये फॉर्म भरना जरूरी है, अन्यथा उनका वोट कट जाएगा। इसके बाद वे घर से भट्टू रोड की तरफ आ गए।
हरपाल सिंह के अनुसार, आरोपी धर्मवीर सिंह मोठिया ने आते ही बिना कुछ पूछे उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और उनके कपड़े फाड़ दिए। आसपास के लोगों ने आकर उन्हें बचाया।
थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ दी शिकायत