हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने डेयरी क्षेत्र को गति देने, किसानों की आय बढ़ाने और महिला स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए 5 घोषणाएं की हैं। बीटा को दूध उपलब्ध कराने वाले महिला स्वयं सहायता समूहों और महिला सीएम पैक्स से जुड़ी महिलाओं को 10 रुपए प्रति लीटर प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
इससे महिलाओं को डेयरी व्यवसाय से जुड़ने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। गांवों में पंचायती भूमि पर ‘सांझी डेयरी’ स्थापित की जाएंगी। इन सामुदायिक डेयरियों में महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्य महिलाओं के पशुओं के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे पशुपालन की लागत कम होगी और महिलाओं की आय में वृद्धि होगी।
महिला स्वयं सहायता समूहों और महिला सीएम पैक्स की सदस्य महिलाओं को हरियाणा डेयरी विकास सहकारी संघ दुधारू पशु खरीदने के लिए रियायती ब्याज दरों पर लोन उपलब्ध कराने में सहयोग करेगा। इससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।