पंजाब के बडिंगखेड़ा के पास सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान अक्षय कुमार, निवासी गांव नारायणपुर, जिला फाजिल्का के रूप में हुई है।
सूचना मिलने पर मंडी डबवाली सेवा ट्रस्ट की एंबुलेंस के संचालक कुलवंत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक सहयोग प्रदान किया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल युवक के ट्रेन की चपेट में आने के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल कर रही है