लुधियाना थाना पी.ए.यू. की पुलिस ने बिजली विभाग के अधिकारियों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विभाग के जे.ई. के खिलाफ 12 लाख 25669 हजार रुपए की हेराफेरी के आरोप में मामला दर्ज किया है। मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी थानेदार अमरीक सिंह ने बताया कि पुलिस को अग्र नगर स्थित बिजली विभाग के दफ्तर के अधिकारी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उनके विभाग में जे.ई. बिक्कर सिंह द्वारा 2023 -24 के दौरान 12 लाख 25669 रुपए की रकम को सरकारी खाते में जमा नहीं करवाया गया। पुलिस द्वारा उक्त मामले की जांच करने के बाद जे.ई. बिक्कर सिंह के खिलाफ सरकारी रकम में हेराफेरी करने का मामला दर्ज किया गया है।
जांच अधिकारी ने बताया कि जिसके बाद पुलिस ने उक्त मामले की गंभीरता से जांच की और जांच के बाद बिजली विभाग के जे.ई. बिक्कर सिंह पुत्र दल सिंह के खिलाफ सरकारी पैसे में हेरफेर का मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि उक्त मामले में अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।